➡️प्रतिबंधित/नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए यूपी एसटीएफ व थाना बिसण्डा पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा 04 शातिर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार ।
➡️अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 60 लाख 45 हजार कीमत की 250 पेटियों में तीस हजार (30000) कोडीन सिरप की शीशी ( तीन हजार लीटर कोडीन सिरप) बरामद व परिवहन व एस्कॉर्ट में प्रयुक्त 02 वाहन बरामद ।
➡️अभियुक्तों द्वारा नई दिल्ली से कोडीन सिरप लाकर उसके कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट व म0प्र0 राज्य के नशे के कारोबार में तस्करी के लिये कोडीन सिरप के रैपर को परिवर्तित कर महंगे दामो में करते थे सप्लाई व बिक्री ।
बांदा, के एस दुबे - उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा जनपद बांदा को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व क्षेत्राधिकारी बबेरु श्री कृष्णकांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों/प्रतिबंधित दवाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में आज दिनांक 03.09.2026 को यूपी एसटीएफ व थाना बिसण्डा पुलिस की सयुक्त टीम
द्वारा प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 60 लाख 45 हजार कीमत की 250 पेटियों में तीस हजार कोडीन सिरप की शीशी जिसका कुल वजन तीन हजार लीटर है बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहनों को सीज किया है । गौरतलब हो कि जनपद बांदा क्षेत्रांतर्गत यूपी एसटीएफ को कोडीन सिरप के अवैध परिवहन के संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी । जिसके क्रम में आज दिनांक 03.09.2026 को यूपी एसटीएफ द्वारा थाना बिसंडा से संपर्क कर एक संयुक्त अभियान चलाकर एक डीसीएम गाड़ी को ट्रेस करके बिसण्डा-अतर्रा मार्ग पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के उत्तरी गोल चौराहे पर रोका गया है । जिसमें भारी मात्रा में नशीली व प्रतिबंधित दवा बरामद हुई है जिसमें 250 पेटियों में 100 ml की कुल 30,000 कोडीन सिरप की शीशीयां, जिसकी कुल मात्रा लगभग 3,000 लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹60 लाख 45 हजार है,बरामद की गई । उक्त डीसीएम वाहन को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को भी मौके से बरामद किया गया । दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें डीसीएम चालक भी शामिल है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम और मेरा एक अन्य साथी प्रियांशू उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल द्वारा नई दिल्ली से कोडीन सिरप लाकर उसके कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट व म0प्र0 राज्य के समीपवर्ती जिलो में मेडिकल स्टोर के बजाय नशे के कारोबार में तस्करी के लिये कोडीन सिरप के रैपर को परिवर्तित कर महंगे दामो में सप्लाई व बिक्री करते है , तथा डीसीएम चालक शेखर उपरोक्त को सकुशल गतंव्य स्थान पर पहुँचाने हेतु ईनाम के रुप में पच्चीस हजार रुपये अलग से हम तीनो लोग देते है । अभियुक्तों से पूछताछ कर कोडीन सिरप की तस्करी से जुड़े सप्लायर, रिसीवर एवं अन्य व्यक्तियों/गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है । पुलिस द्वारा बरामद कोडीन सिरप को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


No comments:
Post a Comment