फतेहपुर, मो शमशाद । परिवार में बढ़ते विवाद को बातचीत व समझदारी से सुलझाने की पहल रंग लाई। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपसी वैचारिक मतभेद और मनमुटाव भुलाकर दोबारा साथ रहने पर सहमति जताई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में नियमित रूप से मध्यस्थता और काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक दंपती के मामले की सुनवाई करते हुए काउंसलर कविता रस्तोगी और रामराज वर्मा ने दोनों पक्षों से बातचीत
![]() |
| दंपती की काउंसलिंग कराते सदस्य। |
की। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी विवाद दूर कर परिवार को बचाए रखने के लिए समझाया गया। इसके बाद दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। काउंसलिंग के दौरान सहयोगार्थ महिला आरक्षी अनीता मिश्रा भी मौजूद रहीं। परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दंपती के बीच विवाद का समाधान होने पर परिवार में फिर से साथ रहने की राह बनी।


No comments:
Post a Comment