जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी के नेतृत्व में अशोक लाट परअनिश्चितकालीन अनशन
15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा
बांदा, के एस दुबे । जिला अस्पताल एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित संपूर्ण जनपद की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के तत्वावधान में बांदा के अशोक लाट पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया। अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। अनशन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन जताया।
अनशन स्थल पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने कहा, ष्जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर हैं। मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है, बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं और कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। जब तक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच को लेकर कोई ठोस ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आमरण अनशन अनवरत जारी रहेगा। 300 बेड का अस्पताल चालू होरू 300 बेड वाले मंडलीय अस्पताल को तत्काल पूर्ण रूप से शुरू किया जाए। जिला अस्पताल सहित नरैनी, बबेरू, कमासिन, अतर्रा, तिंदवारी और जसपुरा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में मरीजों से कथित अवैध वसूली, बाहर की दवाइयां और बाहर से जांच लिखे जाने की निष्पक्ष जांच हो। मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। मेट्रन कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच कर योग्य व वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर को मेट्रन का प्रभार सौंपा जाए तथा वरिष्ठ डॉ. रजनी भारती से नियमानुसार कार्य लिया जाए। कर्मचारी हितों की रक्षारू आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य कराने पर रोक लगे, समय पर वेतन व नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और योग्यतानुसार पद दिया जाए।वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमानुसार स्थानांतरण किया जाए।स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पूर्व में हुई जांचों और शिकायतों की फाइलों का पारदर्शी पुनर्मूल्यांकन हो। अनशन के दौरान जिलाध्यक्ष जुगुल पटेल, संतोष अकेला, बिहारी लाल, सद्दाम, रवीन्द्र नाथ, पिंकी प्रजापति, भुदीप गुप्ता, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, पूरन सिंह, अर्पित सिंह, कमलेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, रामभवन पटेल, रामप्यारी, सियालली, उर्मिला, रन्नो, ज्योति मौर्या, रमेशचंद्र कुरील और श्रीराम प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment