नरजिता व चौकी पुरवा में पीडीए एकता सम्मेलन का सफल आयोजन
बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एकजुटता अभियान के तहत जनपद बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरजिता एवं चौकी पुरवा में पीडीए एकता सम्मेलन का भव्य व सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद द्वारा किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने की। रामप्रकाश प्रजापतिकार्यक्रम में मुख्य अतिथि और पीडीए प्रभारी के रूप में मौजूद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ों, दलितों और
अल्पसंख्यकों की एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गाँव-गाँव जाकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो जनतारू उमेश यादवसपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीब, किसान और नौजवान आज बदहाली की कगार पर हैं। समाजवादी पार्टी ही समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों की रक्षा कर सकती है।सम्मेलन में ये प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी व उसके अग्रिम संगठनों के तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप सेरूबलवान सिंह, अशोक सिंह गौरअखिल भारतीय यादव महासभा बांदा के जिलाध्यक्ष डी.आर. यादव कुदरत उल्ला खान, श्यामबाबू खंगार, रामदास निषाद, रामबाबू यादव, रामलालप्रमोद निषाद, दिलीप पटवा, अजरूद्दीन, संतराम बाल्मीक, सभाजीत यादवनारायणदास, रामसजीवन प्रजापति, यशवंत यादव, जगमोहन प्रजापति, शिवदास प्रजापतिसम्मेलन के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment