जलभराव से ग्रामीण परेशान, मकानों पर मंडरा रहा गिरने का खतरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 29, 2026

जलभराव से ग्रामीण परेशान, मकानों पर मंडरा रहा गिरने का खतरा

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । तहसील क्षेत्र के पडोहरा गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।गांव के आम रास्ते में लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जलभराव के कारण कई मकानों के आसपास पानी जमा है,जिससे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ


है। रास्ते में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने और आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का जल्द निस्तारण कराने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।प्रार्थना पत्र देने वालों में रामदास निषाद,रामदेव निषाद,लाल निषाद,बेनी निषाद और कृष्ण निषाद समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages