फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगने वाला राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 1, 2026

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगने वाला राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आर्थिक सहायता के नाम पर रुपये मांगे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर साइबर और सर्विलांस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों एवं सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर आरोपी की पहचान की।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्ताक पुत्र वसीर, निवासी ग्राम मानकी सादिकावास, थाना रामगढ़, जनपद अलवर (राजस्थान) को मबई बाईपास, बांदा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अधिकारियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार वह रुपये लेने के उद्देश्य से बांदा आया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 430/26, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस एवं 66सी/66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से आने वाले पैसे संबंधी संदेशों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages