मन से किये गये कार्य से ही पार्टी मजबूत होगी - संतोष गुप्ता
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
बाँदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान एवं बूथ समितियों के सत्यापन के सम्बन्ध विस्तार से चर्चा की गई l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते सभी बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी करना है तथा सत्यापन के दौरान यदि कोई पदाधिकारी निष्क्रिय पाया जाये तो उसको हटाकर दूसरे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाय l बूथ ही पार्टी की नींव है इसलिए उसको मजबूत होना आवश्यक है l उन्होंने
बताया कि आगामी 17 सितम्बर से चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाना है l राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने कहा कि यदि पार्टी के कार्य को मन से किया जाय तो उसमें तन भी सक्रिय रहेगा l इसलिए सभी लोग पार्टी के कार्यक्रमों में सेवाभाव व ईमानदारी के साथ सहयोग करें l तभी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जीत हासिल करेगी l कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, जगराम सिंह, आनंदी साहू, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, वन्दना गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, अमित सेठ भोलू, पंकज रैक्रवार, संतू गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी व प्रवासी मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment