बाढ़ राहत में उत्कृष्ट कार्य पर डीएम-एसपी का नागरिक अभिनंदन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

बाढ़ राहत में उत्कृष्ट कार्य पर डीएम-एसपी का नागरिक अभिनंदन

भाकियू अराजनीतिक ने शॉल ओढ़ाकर सौंपा प्रशस्ति पत्र

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : हाल ही में जिले में आई बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की जिला इकाई ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र और धन्यवाद पत्र सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ के दौरान पुलिस एवं नागरिक प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, पशुधन को बचाने तथा राहत सामग्री वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी और


सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, बांदा जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, चित्रकूट जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री नवल शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा समेत अन्य किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा के समय प्रशासन द्वारा जनता के साथ खड़े होकर किए गए कार्यों से प्रभावित लोगों को राहत मिली। ऐसे प्रयासों के लिए प्रशासन का उत्साहवर्धन करना संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दौरान बाढ़ राहत कार्य में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति भी आभार जताया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages