मिट्टी के हुनर को मिलेगा बाजार, बांदा में 10 दिन चलेगा माटी कला का मेला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

मिट्टी के हुनर को मिलेगा बाजार, बांदा में 10 दिन चलेगा माटी कला का मेला

योगी सरकार की लोकल फॉर वोकल मुहिम को मिलेगी धार

दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों की बिक्री पर दिया जाएगा जोर

1 नवंबर से 10 नवंबर तक बांदा में चलेगी मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी व क्षेत्रीय माटी कला मेला

बांदा, के एस दुबे । योगी सरकार की लोकल फॉर वोकल मुहिम को धार देने और दीपावली के त्योहार पर स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बांदा में मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी व क्षेत्रीय माटीकला मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। यह मेला आगामी 1 नवंबर से 10 नवंबर तक शहर के बाबूलाल चौराहे के पास स्थित राइफल क्लब मैदान में चलेगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हुनरमंद कारीगर अपने स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल होंगे व अपने अपने स्टाल यहां पर लगाएंगे।



स्थानीय व पारंपरिक कारीगरों के मिट्टी के हुनर को मिलेगा बाजार

खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और पारंपरिक कारीगरों के मिट्टी के हुनर व ग्रामोद्योग उत्पादों को एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। मेले में खादी ग्रामोद्योग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न उत्पाद जैसे शुद्ध आचार, मुरब्बा, खादी के वस्त्र और अन्य गृह-उपयोगी सामानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दीपावली के मद्देनजर माटी कला के बेहतरीन और आकर्षक उत्पादों जैसे, मिट्टी के दिए, ग्वालिन व खिलौने आदि की दुकानो को लगाया जाएगा। जिससे स्थानीय शिल्पकारों की कला को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

मेले को आकर्षक बनाने के लिए यहां सांस्कृतिक और प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शनी अवधि के दौरान रोजाना शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं और बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। जहां 2 नवंबर को शाम 4 से 6 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता, 4 नवंबर को शाम 6 से 8 बजे तक एकल एवं ग्रुप लोक नृत्य प्रतियोगिता, और 5 नवंबर को शाम 6 से 8 बजे तक सुगम गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 6 नवंबर को शाम 4 से 6 बजे तक 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' विषय पर पेंटिंग व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 नवंबर को शाम 6 से 8 बजे तक 'विकसित भारत' के संबंध में एक भव्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages