बबेरू/बांदा, के एस दुबे । सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय, बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता ‘मेवादेव’ को शैक्षणिक नेतृत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। 25 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित वर्ल्ड अलायंस ऑफ स्कूल प्रिंसिपल्स के इंडिया स्कूल लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. गुप्ता शिक्षाविद् होने के साथ
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त कवि एवं लेखक भी हैं। उन्हें इससे पहले इटली, लेबनान और सर्बिया सहित विभिन्न देशों में साहित्यिक सम्मान मिल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने बधाई देते हुए इसे बुंदेलखंड के लिए गौरव बताया।


No comments:
Post a Comment