बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन, संघर्षों और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन अनेक कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपने ज्ञान, तपस्या और दृढ़ संकल्प के बल पर महान स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि के विचारों, शिक्षाओं और उनके महान योगदान से परिचित कराया गया। कार्यकम का संचालन विवेक गुप्ता ने किया, इस दौरान प्रबन्धक प्रताप सिंह सचान रामजीत साहू पूनम रस्तोगी माया गुप्ता प्रमिला शर्मा वन्दना सिंह उमेश कुमार सहित शिक्षक शिक्षिकाये मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment