खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । खखरेरू क्षेत्र के बरयेपुर स्थित साधू शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप में शनिवार को त्रैमासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 48, द्वितीय स्थान के 37, तृतीय स्थान के 39, चतुर्थ स्थान के 40 और पंचम स्थान हासिल करने वाले 40 छात्र-छात्राओं सहित कुल 204 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल
![]() |
| मेधावियों को सम्मानित करते हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान। |
अध्यक्ष गया पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरू ज्ञान चन्द्र केशरवानी व प्रधान संघ अध्यक्ष दशरथ सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक साधू शरण सिंह, प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह व शिव कुमार सेन ने कहा कि मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना व अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना है। समारोह में अभिभावकों के साथ विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment