ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: संतोष तिवारी
फतेहपुर, मो शमशाद । बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा केशवपुर में शनिवार को नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साईं नेत्र हॉस्पिटल कानपुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता संतोष तिवारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। भाजपा नेता श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं देखने को मिलती हैं। खासकर गरीब परिवारों व बुजुर्गों को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचने में कई तरह की परेशानियों का
![]() |
| स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाते ग्रामीण। |
सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने व अस्पताल दूर होने के कारण कई बार लोग समय पर अपनी जांच और उपचार नहीं करा पाते हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी ओर से बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की पहल की गई है, जिससे लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिला। इस मौके पर दिनेश तिवारी, खलीफा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment