बाँदा, के एस दुबे । थाना गिरवां पुलिस ने शुक्रवार दोपहर देवी जी स्योंढा रोड पर पठनऊ मोड़ के पास से बिन्दा यादव (60 वर्ष), निवासी ग्राम स्योढ़ा को गिरवा पुलिस ने 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक (उ0नि0) मुकेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी
बिन्दा यादव पुत्र स्व० राजाराम को पीले थैले के साथ दबोचा। तलाशी में उसके पास से 'मस्ती' ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज किया है। कानूनन सजा सात साल से कम होने के कारण आरोपी को मुचलके पर मौके पर ही जमानत दे दी गई।


No comments:
Post a Comment