पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष संतृप्तिकरण अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 26, 2026

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष संतृप्तिकरण अभियान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जनपद में वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता ने बताया कि अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में पात्र लोगों का नामांकन किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन-धन योजना


के तहत नए बैंक खाते खोलने, निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने, आधार सीडिंग, पुनः केवाईसी और लंबित सी-केवाईसी पूरी करने के साथ बैंक खातों में नामांकन संबंधी विवरण भी अपडेट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में लोगों को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय अभियान का समन्वय करेगा। संबंधित बैंक शाखाएं, ग्रामीण बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, बैंक मित्र और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि इसमें सहयोग करेंगे। अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। एलडीएम ने बैंक अधिकारियों और आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages