भाजपा छोड़कर बलवीर पाल ने ली सपा की सदस्यता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 26, 2026

भाजपा छोड़कर बलवीर पाल ने ली सपा की सदस्यता

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बहजन समाज पार्टी से वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके और वर्तमान समय में भाजपा की राजनीति कर रहे नेता बलवीर पाल सोमवार को सपा में शामिल हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। सपा में शामिल होने के बाद स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता का इजहार किया है। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी में बलवीर पाल लम्बे समय तक जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न संगठनात्मक पदों की जिम्मेदारियों का निर्वाह कर चुके है। वह बसपा में जिला सगंठन मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष,


जिलाध्यक्ष, लोकसभा महासचिव व पाल भाईचारा के बुन्देलखण्ड प्रभारी रहने के बाद वर्ष 2022 में मानिकपुर विधानसभा 237 से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और उन्हें 46,000 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता के बाद उन्होंने सोमवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages