चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि l रामघाट में इस समय केवल एक हाई मास्क लाइट लगी है l यदि पूरे घाट में 5 अन्य हाईमास्क लाईटें लग जाएं तो चरखारी मंदिर से लेकर बूड़े हनुमानजी तक पूरा घाट दूधिया रोशनी में नहा जाएगा l बुंदेली सेना ने जिलाधिकारी से घाट में हाईमास्क लाईटें लगवाने क़ी मांग क़ी है l बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मंदाकिनी नदी में बाढ़ से करोड़ों क़ी लागत से रामघाट में लगीं शो लाईटें बह गई थीं l लेकिन रामघाट में गंगा आरती स्थल के पास लगी हाई मास्क में कोई नुकसान नहीं हुआ l केवल ठीहा जिसपर वह ख़डी है उसे आंशिक क्षति हुई है l यदि आरसीसी ठीहा 15 फीट ऊँचा बनाकर उसपर हाईमास्क लाईटें लगा दी जाएं तो बाढ़
में भी वह पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी l एक हाई मास्क चरखारी मंदिर, दूसरी मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर, तीसरी टैम्पो स्टैंड गली के सामने, चौथी पन्नालाल घाट और पाँचवी बूड़े हनुमानजी के नजदीक लगा दी जाय तो पूरा रामघाट चरखारी मंदिर से लेकर बूड़े हनुमानजी मंदिर तक जगजगा जाएगा l अजीत सिंह ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से मांग क़ी है कि दीपावली अमावस्या के भारी भरकम पांच दिवसीय मेले के पहले 5 हाईमास्क लाईटें रामघाट में लगवाई जाएं ताकि यहां रोशनी क़ी कहीं कोई दिक्क़त न आए l


No comments:
Post a Comment