जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
बांदा, के एस दुबे । जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और उनमें 50 प्रतिशत तक की कमी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की गहन समीक्षा की गई और उनके प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित करते हुए ठोस उपाय किए जाएं। ब्लैक स्पॉट पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी
समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा के निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अमूल्य मानव जीवन की रक्षा हो सके। बैठक में श्हिट एंड रनश् की घटनाओं से प्रभावित पीड़ितों और उनके पात्र आश्रितों को नियमानुसार समयबद्ध ढंग से मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आएं और समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई जा सके।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाने को कहा। उन्होंने अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।चारपहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग करें।निर्धारित गति सीमा का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। जनसहभागिता बढ़ाकर सड़क हादसों को रोकने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इस उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी ,न्यायिक माया शंकर यादव सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment