बांदा में 80 चौकीदारों को मिली साइकिल, टॉर्च व जरूरी सामग्री के साथ किया गया रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 13, 2026

बांदा में 80 चौकीदारों को मिली साइकिल, टॉर्च व जरूरी सामग्री के साथ किया गया रवाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के जरिए प्रदेश के चौकीदारों को किया संबोधित,

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन बांदा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने जनपद बरेली से प्रदेश के समस्त चौकीदारों को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना समय से पुलिस तक पहुंचाने में चौकीदारों की अहम भूमिका है। वे पुलिस और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य


करते हैं। उन्होंने चौकीदारों को सतर्कता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस., सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर चौकीदारों को रवाना किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 80 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल, टॉर्च और अन्य आवश्यक सामग्री मिलने से चौकीदारों को ग्रामीण क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी। पुलिस के अनुसार, चौकीदारों की सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं की समय से जानकारी प्राप्त करने, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages