बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया पहला रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 12, 2026

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया पहला रक्तदान

फतेहपुर, मो शमशाद । नवरात्रि के पावन पर्व व बेटी राध्या के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए राजेश कुमार ने सोमवार को मानस रक्तकेंद्र में पहली बार स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने व लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। राजेश कुमार ने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य नागेंद्र सिंह से संपर्क कर रक्तदान की इच्छा जताई थी। इसके बाद वह नागेंद्र सिंह के साथ मानस रक्तकेंद्र पहुंचे और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों व त्योहारों पर रक्तदान कर

बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान करते राजेश कुमार।

किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में योगदान दिया जा सकता है। रक्तदान के बाद रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद नागेंद्र सिंह ने बिटिया राध्या से केक कटवाकर उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, नागेंद्र सिंह, अंशु पटेल, मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल, अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages