मृत्यु भोज के बहिष्कार में सुल्तान प्रजापति ने निभाई अहम भूमिका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 9, 2026

मृत्यु भोज के बहिष्कार में सुल्तान प्रजापति ने निभाई अहम भूमिका

बिजली खेड़ा में प्रजापति समाज की पहल, तेरहवीं भोज के स्थान पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

बांदा, के एस दुबे । शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले में प्रजापति समाज ने मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ पहल करते हुए तेरहवीं भोज के बहिष्कार का निर्णय लिया। इस मुहिम में सुल्तान प्रजापति ने अहम भूमिका निभाते हुए समाज के लोगों को जागरूक और एकजुट किया। समाज के लोगों ने मृत्यु भोज को अनावश्यक आर्थिक बोझ बताते हुए इस परंपरा को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाया। इसी क्रम में तेरहवीं भोज आयोजित करने के बजाय सादगी के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पहल के माध्यम से समाज ने संदेश दिया कि किसी परिजन के निधन के बाद


शोकाकुल परिवार पर भोज का आर्थिक बोझ डालने के बजाय उसके दुख में सहभागी बनना अधिक महत्वपूर्ण है। सुल्तान प्रजापति ने लोगों को इस सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित किया। प्रजापति समाज की इस पहल को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अनावश्यक खर्च वाली परंपराओं को समाप्त करने में मदद मिलेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages