बांदा में 2.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 9, 2026

बांदा में 2.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन ईगल के तहत बिसंडा पुलिस की कार्रवाई, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास से हुई गिरफ्तारी

बांदा, के एस दुबे । जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के तहत बिसंडा पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 500 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान बिसंडा पुलिस ने ग्राम


पिस्टा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नजदीक से दीपक पुत्र सुखराम निवासी बालाजी नगर, कस्बा कमासिन, थाना कमासिन, जनपद बांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बिसंडा में मुकदमा अपराध संख्या 449/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।


इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल संगम यादव और कांस्टेबल आलोक आचार्य शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages