अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री बने जीशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री बने जीशान

नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश टीम की घोषणा के बाद शहर के रहने वाले जीशान नकवी को प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले जीशान नकवी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में लंबे समय तक संगठनात्मक भूमिका निभाई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश टीम की घोषणा के साथ ही जीशान नकवी को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाए जाने की जानकारी सामने आई। इस जिम्मेदारी के मिलने पर फतेहपुर सहित प्रदेश के

नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री जीशान नकवी।

विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। जीशान नकवी की नियुक्ति को उनके समर्थक संगठन में उनकी अब तक की सक्रियता और अनुभव के अनुरूप मिली नई जिम्मेदारी के रूप में देख रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीशान नकवी को मिली जिम्मेदारी से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जीशान नकवी को बधाई देने वालों में शाहिद खान, शिवम तिवारी, तनिष्क मिश्रा, नौनीत पंडित, राजा, शायद आयान, मो. वैश, मो. साइनूर, सूफियान अंसारी, गौस आलम, कामरान चौधरी और सद्दाम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages