जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

धैर्य से सुनना प्रगणक का सबसे बड़ा हुनर

फतेहपुर, मो शमशाद । जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का जायजा लिया और प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों व प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी व सटीकता के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित कार्मिक प्रशिक्षण के

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

दौरान दी जा रही जानकारी को भली-भांति समझें, ताकि जनगणना का कार्य व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगणक का सबसे बड़ा हुनर धैर्य के साथ सबकी बात सुनना व अपना कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली और संबंधित दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग कार्यक्षेत्र में करते हुए निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें जनगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं, जिससे कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages