विधान परिषद चुनाव आज, डीएम ने नोडल अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 22, 2026

विधान परिषद चुनाव आज, डीएम ने नोडल अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर शुक्रवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशों के क्रम में तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने संतोष जताते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और सकुशल मतदान कराने के निर्देश दिए। मतदान के लिए


पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर गुरुवार को कलेक्टरेट में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के कार्यालय के सामने स्थित बरामदे से रवाना होंगी। 23 अक्टूबर शुक्रवार को मतदान के बाद मतपेटियां और निर्वाचन से संबंधित संविद एवं असंविद प्रपत्र सहित अन्य सामग्री कलेक्टरेट परिसर में बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी के न्यायालय कक्ष संख्या तीन में बनाए गए अस्थायी स्ट्रांग रूम में जमा की जाएगी। इसके बाद समस्त मतदान केंद्रों की सामग्री नामित मजिस्ट्रेट के माध्यम से पुलिस अभिरक्षा में रिटर्निंग अधिकारी एवं आयुक्त, झांसी मंडल को भेजी जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages