स्नातक निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल को दिए गए सुरक्षा के निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 22, 2026

स्नातक निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल को दिए गए सुरक्षा के निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने चुनाव ड्यूटि में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के बाद जिले के छह मतदान केंद्रों के लिए 13 पोलिंग पार्टियों को आवश्यक मतदान सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक तटस्थता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामग्रियों पर नजर रखें। केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मतदाताओं को डराने-धमकाने, वोट मांगने या मतदान को


प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। पीठासीन अधिकारी और मतदान दलों के साथ सहयोग करते हुए मतदाताओं व मतदान एजेंटों के प्रति विनम्र व्यवहार रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मी किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल से कोई सुविधा अथवा सामग्री स्वीकार न करें और न ही किसी के पक्ष में प्रचार या मतदान को प्रभावित करने वाली गतिविधि में शामिल हों। मतदान केंद्र, मतपेटियों और निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ प्रतिबंधित सामग्री को मतदान स्थल तक पहुंचने से रोकें। किसी भी परिस्थिति में बिना पीठासीन अधिकारी के निर्देश के मतदान केंद्र न छोड़ें। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सत्येंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अग्निशमन यदुनाथ यादव, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, मीडिया सेल प्रभारी विजय कुमार सिंह, चुनाव सेल प्रभारी शिवआसरे सहित चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages