बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । नवरात्रि महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार और क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों व दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बबेरू के सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई मंदिर, ग्राम बाकल स्थित जोगिनी माता मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही मंदिर समितियों को अग्निशमन के पुख्ता
इंतजाम करने, प्रवेश द्वारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा लाउडस्पीकर का निर्धारित मानकों के अनुसार प्रयोग करने के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ ने कहा कि नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


No comments:
Post a Comment