सपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 10, 2026

सपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि

समाजवादी विचारों पर चलने का लिया संकल्प

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बाँदा जिला समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जनपद के तमाम प्रमुख नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और नेताजी के संघर्षशील जीवन, समाजवादी विचारधारा तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।   जिलाध्यक्षकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों, किसानों, नौजवानों और पिछड़ों की उम्मीद और ताकत थे। उन्होंने अपना पूरा


जीवन सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित कर दिया। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी के विचार और सिद्धांत हमेशा समाजवादियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन निवर्तमान सचिव कुदरत उल्ला खान ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीकी, शमीम बांदवी, अशोक गौर, विजय करण यादव, वीरेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, प्रियांशू गुप्ता, सुमन दिवाकर, आमिर खान मन्नी, राजा भैया वर्मा, कैप्टन रामराज यादव, प्रदीप यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages