चार सदनों के 30 से अधिक विद्यार्थीयों ने ली विभिन्न पदों की शपथ
डॉ. ईलेश जैन ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को दिलाई शपथ, विद्यार्थियों को दिया नेतृत्व और अनुशासन का संदेश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज की पावन प्रेरणा से चित्रकूट के जानकीकुण्ड में संचालित सदगुरु शिक्षा समिति के तत्त्वावधान में संचालित सदगुरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी काउन्सिल का शपथ ग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सदगुरु सभागार में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में किया गया । समारोह विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रति विश्वास और विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा । कार्यक्रम का शुभारंभ गुरदेव के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्मृतिशेष पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन के स्मरण से किया गया । इस अवसर पर श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. ईलेश जैन मुख्य अतिथि तथा सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं ।
समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज पहनाकर एवं ध्वज सौंपकर उनके पदों की जिम्मेदारी प्रदान की गयी । सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12 के देवेंद्र प्रताप को हेड बॉय तथा लक्ष्मी पांडे को हेड गर्ल चुना गया, वहीँ पूर्णिमा यादव को स्पोर्ट्स कैप्टन, रिया गुप्ता को कल्चरल सेक्रेटरी तथा सौम्या सिंह को डिसिप्लिन सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई । विद्यालय द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से पूरे विद्यालय को चार सदनों में विभाजित किया गया जिसमें व्योम हॉउस, वायु हॉउस, वसुंधरा हॉउस एवं वरुण हाउस शामिल हैं | चारों हाउस के पदाधिकारियों के रूप में वंशिका सिंह को वायु हाउस कैप्टन, जान्हवी पाठक सीनियर प्रीफेक्ट तथा समृद्धि त्रिपाठी जूनियर प्रीफेक्ट नियुक्त की गईं । व्योम हॉउस में मांडवी शुक्ला हाउस कैप्टन, प्रज्ञा सिंह सीनियर प्रीफेक्ट तथा आर्या खरे जूनियर प्रीफेक्ट बनीं । वसुंधरा हाउस की हाउस कैप्टन पर्व केसरवानी, अवनी श्रीवास्तव सीनियर प्रीफेक्ट तथा देव निषाद को जूनियर प्रीफेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई । साथ ही वरुण हाउस में हाउस कैप्टन पार्थ दुबे, सक्षम उर्मलिया सीनियर प्रीफेक्ट तथा शानवी शाक्य जूनियर प्रीफेक्ट के रूप में नियुक्त किए गए ।
मुख्य अतिथि डॉ. ईलेश जैन ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई । अपने संबोधन में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने नेतृत्व को केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, जिम्मेदारी और आदर्श आचरण का माध्यम बताया । विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा बी. जैन ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया । इस अवसर पर श्री सदगुरु शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती अनुभा अग्रवाल, सचिव श्री आर.बी.एस. चौहान, गुरु बहन श्रीमती सविता
हरियाणी, प्राचार्य राकेश तिवारी, सुरेंद्र शास्त्री, फिरोज हसन खान, उप-प्राचार्य अंजलि भटनागर, सीमा चौधरी सहित अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे । समारोह के अंत में हेड बॉय देवेंद्र प्रताप ने पूरी काउन्सिल कि और से सभी का आभार ज्ञापित करते हुए छात्र परिषद की ओर से सभी जिम्मेदारियों को पूरी क्षमता, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया । राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ ।

.jpeg)


No comments:
Post a Comment