प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार स्थापित करें आरसेटी के प्रशिक्षु - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 9, 2026

प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार स्थापित करें आरसेटी के प्रशिक्षु

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चित्रकूट का भ्रमण कर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केवल प्रशिक्षण प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपना व्यवसाय स्थापित कर स्वरोजगार शुरू करना भी जरूरी है। तभी प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ मिलेगा। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात मेहता ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में जिले के सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने


आश्वस्त किया कि बैंक से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशिक्षणार्थी सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। भ्रमण के दौरान एसडीएम ने संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर आरसेटी निदेशक ओम प्रकाश कुरील सहित संस्थान के प्रशिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages