राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागत, अब कोरिया में तिरंगा लहराने की तैयारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागत, अब कोरिया में तिरंगा लहराने की तैयारी

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लगातार चार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बांदा के होनहार खिलाड़ी मास्टर सक्षम ठाकुर के बांदा लौटने पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों, समाजसेवियों और खेलप्रेमियों ने सक्षम को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और कोरिया में होने वाली एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। गुजरात के आनंद में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सक्षम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार चार मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब वह 20 नवंबर से दक्षिण कोरिया के मोजू में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे


राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागत, अब कोरिया में तिरंगा लहराने की तैयारी

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लगातार चार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बांदा के होनहार खिलाड़ी मास्टर सक्षम ठाकुर के बांदा लौटने पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों, समाजसेवियों और खेलप्रेमियों ने सक्षम को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और कोरिया में होने वाली एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। गुजरात के आनंद में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सक्षम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार चार मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब वह 20 नवंबर से दक्षिण कोरिया के मोजू में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सक्षम पिछले चार महीनों से दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट के सेना चयन परीक्षण में भी हिस्सा लिया है। लगातार अभ्यास और कड़े प्रशिक्षण के बाद मिली इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और खेल जगत में खुशी का माहौल है। सक्षम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य अल्फ्रेड रस्किन, शिक्षकों, गुरु पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, गुरु चिरंजीवी, सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक कल्पना कवल और दिल्ली की फिटिस्तान ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षकों को दिया। स्टेशन पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक राजकुमार पाठक, हरीमोहन धुरिया (रोहित), आत्माराम त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, सुनील सक्सेना और आशीष मिश्रा समेत पत्रकारों व समाजसेवियों ने सक्षम का स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर डीके शर्मा, बृजबिहारी बाजपेई, नीरज बाजपेई और रामरूप सिंह समेत कई शुभचिंतकों ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भगत सिंह को बधाई दी। सक्षम की सफलता से सेंट जॉर्ज स्कूल और सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी खुशी की लहर है। अब बांदा की निगाहें 20 नवंबर से कोरिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप पर टिकी हैं, जहां सक्षम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages