बांदा में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम का एक्शन, 2017 से अब तक 478 मनचले भेजे गए सलाखों के पीछे
पॉक्सो एक्ट के तहत बांदा पुलिस की अच्छी पैरवी, अपराधियों को सजा दिलाने में 34.52% के साथ यूपी में सबसे अव्वल
योगी सरकार की अपराधियों को दो टूक, 'बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाई तो जेल ही होगा अंजाम
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश में जबसे सीएम योगी की सरकार आई है तबसे, मनचलों, शोहदों, अपराधियों व असमजिकतत्वों की नींद उड़ी हुई है। महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का सबसे बड़ा उदाहरण बांदा से सामने आया है। जहां एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने वर्ष 2017 से अब तक सड़कों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों के बाहर घूमने वाले 478 शोहदों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा और हवालात की हवा खिलाई है।
मासूम बच्चियों से दरिंगदी करने वाले अपराधियों के लिए काल बनी पुलिस
वही दूसरी तरफ मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए बांदा पुलिस काल बनकर टूटी है। यहां पर पॉस्को एक्ट के आंकड़े देखकर अपराधियों के होश उड़ जाएंगे। 2020 से 2026 तक दर्ज केस में 266 अपराधियों को कोर्ट से कड़ी सजा दिलाकर जेल भेजा गया है। अकेले इस साल 2026 में ही पुलिस ने 29 मामलों में सजा दिलाई है जो 34.52% का रिकॉर्ड ब्रेक प्रतिशत है जो प्रदेश में सबसे अव्वल माना जा रहा है।
478 मनचलों को भेजा जा चुका है जेल
एसपी बांदा पलाश बंसल ने कहा यहां बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट आदेश है मनचलों को चौराहे पर सबक सिखाओ। हमने 2017 से अब तक 478 मनचलों को जेल भेजा है। पॉस्को एक्ट में 34.52% सजा का आंकड़ा हमारी प्रभावी पैरवी और योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त इच्छा शक्ति का नतीजा है। बरहाल बांदा में अब मनचले गायब हैं और बेटियां बेखौफ स्कूल जा रही हैं। जो भी छेड़ेगा, हम उसे किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं, जेल ही उसका अंजाम होगा। योगी सरकार की इस दमदार कार्रवाई से जहां आम महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं सड़कों पर मजनूगिरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


No comments:
Post a Comment