बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएं, शिक्षा व संस्कारों पर दें जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 10, 2026

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएं, शिक्षा व संस्कारों पर दें जोर

केवई गांव में पासी जन जागृति संघ की हुई सामाजिक बैठक

फतेहपुर, मो शमशाद । पासी जन जागृति संघ की सामाजिक बैठक शनिवार को केवई गांव में धीरेंद्र बहादुर एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मातृशक्ति के सशक्तीकरण, आपसी भाईचारे व महापुरुषों के बलिदान सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा का प्रसार करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखें और उन्हें पढ़ाई, पुस्तकों के अध्ययन तथा ज्ञान-विज्ञान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षा

 बैठक करते पासी जन जागृति संघ के पदाधिकारी।

के साथ अच्छे संस्कार और उचित मार्गदर्शन भी जरूरी हैं। आधुनिक तकनीक का सदुपयोग होना चाहिए, लेकिन मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास में बाधा बन सकता है। समाज को अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन देना बेहद जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास के लिए भी प्रयास करना चाहिए। वहीं, मुकेश हिंद ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि गांव-गांव में संगठन की शाखाओं के माध्यम से लोगों को जोड़कर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाना चाहिए। पूर्व प्रधान रामलाल पासी ने कहा कि संगठन ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान कामता प्रसाद, अभिषेक, बलराम, वेदप्रकाश, पूतन कुमार, चुनका, नीरज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages