मुलायम सिंह यादव के संघर्ष व सामाजिक न्याय की विचारधारा को किया याद
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को खागा में श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा के लिए किए गए कार्यों को याद किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों
![]() |
| नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते यादव महासभा के पदाधिकारी। |
को प्रमुखता से उठाया। उनके विचार सामाजिक समानता, भाईचारे व न्याय की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने और आपसी एकता बनाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यालय उद्घाटन के दौरान संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, समाज के लोगों को एकजुट करने व उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने पर जोर दिया गया। शहर सहित बिंदकी, जहानाबाद, हुसैनगंज, अयाह शाह और बहुआ समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर भी नेताजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संगीता पासी, अखिलेश मौर्य, खागा नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, रत्नेश रत्ना, दिनेश कुमार, राजकुमार, रामहपाल, क्रवाल मौर्य, अमन यादव, उमेश यादव, शिवप्रकाश सिंह, हनुमान सिंह, रामसिंह, जितेंद्र सिंह, पारख यादव, कृष्णा यादव, शिव प्रकाश बालक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment