पति की मौत के बाद सुरिजकली के खाते में पहुंचे दो लाख रुपए - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 11, 2026

पति की मौत के बाद सुरिजकली के खाते में पहुंचे दो लाख रुपए

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्रामीण बैंक की मुत्तौर शाखा ने सौंपी बीमा राशि

बहुआ, फतेहपुर, मो शमशाद । पति की मौत के बाद परिवार पर आए संकट के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने शंकरपुर गांव निवासी सुरिजकली को आर्थिक सहारा दिया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुत्तौर शाखा की ओर से उन्हें दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। उनके पति राज बहादुर की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। शाखा प्रबंधक विशाल शिवहरे ने सुरिजकली को बीमा राशि सौंपी। उन्होंने योजना की जानकारी

मृतक की पत्नी सुरिजकली को चेक सौंपते बैंक शाखा कर्मी।

देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पात्र बीमाधारक की मृत्यु होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार नामित व्यक्ति को दो लाख रुपये की बीमा राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि 18 से 50 वर्ष की आयु के पात्र लोग योजना से जुड़ सकते हैं। शाखा प्रबंधक ने लोगों से जीवन बीमा योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि कम खर्च में बीमा सुरक्षा प्राप्त कर परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक सहारा दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों को जागरूक होकर बीमा कराने और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages