चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम और दौड़ कराई गई। एसपी ने अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश देते हुए ड्रिल का अभ्यास भी कराया। परेड के बाद एसपी ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। यहां थानों से आए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ डायल-112 के पीआरवी वाहनों की स्थिति परखी। उन्होंने वाहनों में मिली कमियों को तत्काल दूर कराने और उनके उचित रखरखाव के निर्देश परिवहन शाखा प्रभारी को दिए। इसके बाद डायल-112 कार्यालय,
आवासीय परिसर, बैरक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कर्मचारियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याएं और शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स राज कमल, प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment