युवाओं को योगी सरकार देगी बड़ा सम्मान, 'विवेकानन्द यूथ एवार्ड' के लिए बांदा में आवेदन प्रक्रिया शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 31, 2026

युवाओं को योगी सरकार देगी बड़ा सम्मान, 'विवेकानन्द यूथ एवार्ड' के लिए बांदा में आवेदन प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान देने वाले ग्रामीण युवाओं को तराशेगी और पुरस्कृत करेगी योगी सरकार

1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 के बीच सराहनीय कार्य करने वाले पुरुष और महिला युवाओं को मिलेगा राज्य सरकार से पुरस्कार

बांदा, के एस दुबे ।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले ग्रामीण युवाओं को सम्मानित करने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी (बांदा) के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत 'मुख्यमंत्री विवेकानन्द यूथ एवार्ड' के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत बांदा जिले के प्रतिभाशाली युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



युवाओं को राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा से जोड़ना हैं इसका उद्देश्य

योगी सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और देश निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस पुरस्कार के माध्यम से समाज सेवा जैसे कार्यों में योगदान देने वाले पुरुष और महिला युवाओं को न केवल राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा बल्कि उनके इन अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी समाज कल्याण की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।


अप्रैल 2024 से मार्च 2026 के बीच राष्ट्रीय हित के कार्यों में शामिल होने वाले युवा होंगे सम्मानित

युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वही युवा पात्र होंगे जिन्होंने 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 के बीच (विगत तीन वित्तीय वर्षों की अवधि में) सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद या अन्य राष्ट्रीय हित के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक युवा अपना आवेदन पत्र भरकर एक सप्ताह के भीतर आफिस में जमा कर सकते हैं। इस समयावधि में कार्यालय से सीधे संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। योगी सरकार का यह कदम बांदा के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान करेगा।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages