कांग्रेसियों ने मनाई सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 31, 2026

कांग्रेसियों ने मनाई सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

सरकारी कार्यालयों में भी याद किए गए लौह पुरुष

बांदा, के एस दुबे । जनपद में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा देश के महान सपूतों को पूरी श्रद्धा के साथ याद किया गया। एक तरफ जहां सरकारी कार्यालयों में श्लौह पुरुषश् सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई, वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) और सरदार पटेल की जयंती को श्राष्ट्रीय एकता दिवसश् के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने श्रीमती इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर


पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि इंदिरा गांधी को पूरी दुनिया श्आयरन लेडीश् के रूप में जानती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीब और मध्यम वर्गीय देशवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू कीं, जिससे देश खुशहाल बना। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल को महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी चिंतक और मजबूत विचारक बताते हुए कहा कि उनके ठोस निर्णयों के कारण ही उन्हें श्लौह पुरुषश् की उपाधि मिली।

नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जन-जन की नेता थीं। उनके कुशल नेतृत्व में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा था और उनकी रणनीति से ही बांग्लादेश का उदय हुआ था। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान बांदा में इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। इसके साथ ही, जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने इंदिरा नगर स्थित इंदिरा पार्क में पहुंचकर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलदेव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री व मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, शिवपूजन तिवारी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता श्पप्पू वक्ताश्, साद खान, कृपाशंकर सोनी, दिव्यांश वर्मा, शब्बीर सौदागर, सैयद वारिस अली और सुखदेव गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन समेत जनपद के विभिन्न विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को श्राष्ट्रीय एकता दिवसश् के रूप में मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली और लौह पुरुष के देश के प्रति योगदान को याद किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages