गोल्डन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 10, 2026

गोल्डन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रवाना

विजय तिलक लगाकर व पुष्पहार पहनाकर किया खिलाड़ियों का अभिनंदन

फतेहपुर, मो शमशाद । लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली दो दिवसीय यूपी स्टेट गोल्डन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए जिले के 19 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का दल दो कोच के साथ रवाना हुआ। खिलाड़ियों की रवानगी से पहले ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को विजय तिलक लगाकर व पुष्पहार पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कोच भारत वर्मा व शिव कुमार की निगरानी में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ियों में आराध्या त्रिपाठी, दीक्षा सिंह, अंजलि मिश्रा, वसुंधरा, आराध्या सिंह, अंशिका यादव, प्रिया देवी, अनन्या, कुणाल साहू, अंश श्रीवास्तव, वत्सल श्रीवास्तव,

 खिलाड़ियों का अभिनंदन करके आशीर्वाद देते अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा।

यथार्थ सिंह, आशु मौर्य, सूर्या साहू, अंश मौर्य, साक्ष्य चौधरी, आयुष्मान सिंह, अथर्व पटेल और कृष्णा सिंह शामिल हैं। रवाना होते समय खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को उत्साह और देशभक्ति से भर दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि तन और मन की पूरी शक्ति के साथ खेला गया मुकाबला कभी व्यर्थ नहीं जाता। खेल में अनुशासन, आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास व संघर्ष की भावना ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages