53 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि
फतेहपुर, मो शमशाद । डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को गढ़ीवा में स्वास्थ्य जागरूकता महाभियान चलाया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने 53 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की। अभियान के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वच्छता अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। उन्होंने लोगों को पीने
![]() |
| बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन। |
के पानी को उबालकर इस्तेमाल करने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनुराग ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता व सावधानी बेहद जरूरी है। बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए समुदाय को सजग बनाना रहा। इस अवसर पर आचार्य रामनारायण एवं प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment