उच्च प्राथमिक विद्यालय अमारा में शिक्षकों की मनमानी, बच्चों को करना पड़ रहा इंतजार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 5, 2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय अमारा में शिक्षकों की मनमानी, बच्चों को करना पड़ रहा इंतजार

अभिभावक द्वारा वीडियो फोटो बनाने पर अध्यापक करते हैं उनके साथ बदतमीजी 

बांदा, के एस दुबे  । उच्च प्राथमिक विद्यालय अमारा में शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते, जिसके चलते बच्चों को विद्यालय के बाहर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक कभी शिक्षक सुबह 9 बजे तो कभी 10 बजे विद्यालय पहुंचते हैं। आरोप है कि कुछ शिक्षक बांदा से आवागमन करते हैं, जिसके कारण विद्यालय पहुंचने में देरी होती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस संबंध में सवाल करने पर शिक्षक कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने लगते हैं और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताते हैं। मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों ने


विद्यालयों के नियमित निरीक्षण की मांग की है। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता। केवल वह अवैध विद्यालयों से अवैध वसूली में रहते हैं, वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में समय से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकी जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages