डीएम-एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 21, 2026

डीएम-एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को जिले के विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गहिरानाथ तालाब, दुल्हिन तालाब, बनकट, दुर्गादास और खोही तालाब सहित अन्य स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विसर्जन स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन के रास्तों को सुगम रखने, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी भी स्तर पर


लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाएं। निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न हो सके। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages