खजुराहो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के यूपी बुंदेलखंड प्रभारी बने अजीत सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

खजुराहो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के यूपी बुंदेलखंड प्रभारी बने अजीत सिंह

16 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा 12 वां फेस्टिवल 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि l 16 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 12 वें खजुराहो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के लिए बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह को यूपी बुंदेलखंड का प्रभारी बनाया गया है l इस मनोनयन पर फेस्टिवल के संस्थापक / संयोजक फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला के प्रति बुंदेली सेना टीम ने आभार जताया है l फेस्टिवल के नवनियुक्त यूपी बुंदेलखंड प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल बुंदेलखंड में होने वाला अद्वितीय आयोजन है l 7 दिवसीय फेस्टिवल में मायानगरी मुंबई क़ी दर्जनों फ़िल्मी हस्तियाँ सहभागिता करती हैं l रोज


शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जिसमें मुंबई क़ी प्रस्तुतियों के अलावा बड़ी तादाद में यूपी -एमपी बुंदेलखंड क़ी प्रतिभाओं को मौका और मंच मिलता है l यूपी बुंदेलखंड के 7 जिलों के नवोदित कलाक़ारों को इस मंच तक पहुंचाने क़ी जिम्मेदारी उनकी रहेगी l सैकड़ों फिल्मों का टपरा टाकीज में प्रदर्शन होगा l दर्जनों राजनैतिक हस्तियाँ एमपी -यूपी सरकार के मंत्री और केंद्रीय मंत्री सहभागिता करेंगे l मुंबई में राजा बुंदेला के प्रयास प्रोडक्शन ने तैयारियां तेज कर दी हैं l दीपावली बाद यूपी बुंदेलखंड में भी जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा l विशेषकर बांदा और चित्रकूट से अधिकाधिक युवाओं को फेस्टिवल का हिस्सा बनाने क़ी कवायद होगी l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages