चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : बसपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शिवबाबू वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र 237 व चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र 236 के कुछ बूथों को लेकर सुझाव दिए है। उन्होंने बताया कि मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ क्रमांक 20 तथा 21 प्राथामिक विद्यालय नांदिन कुर्मियान में स्थापित किए जाते रहे है, किंतु इस विद्यालय के निर्माणाधीन होने की स्थिति में बूथ उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग दो के कमरा नंबर एक और दो में बनाए गए है। वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय प्रथम पूरी तरह से बनकर तैयार है और वहां शिक्षण कार्य संचालित है। ऐसे में मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए प्राथमिक
विद्यालय प्रथम नांदिन कुर्मियान को पूर्व की भांति बूथ बनाया जाना चाहिए। इसी क्रम में बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 236 चित्रकूट के बूथ क्रमांक 23 ग्राम सिकरी, 36 सूरसेन, 85 बेराउर, 371 बीदरपुरवा, 421 सीतापुर तथा मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र 237 के बूथ क्रमांक 49 तीरमऊ, 71 हन्नाविनैका, 128 मऊ, 230 तेंदुआमाफी, 436 हरिजनपुरवा मजरा चुरेह केशरूआ के बूथ हरिजन शब्द से सम्बोधित है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इस बाबत निर्देश जारी किए जा चुके है कि हरिजन शब्द का प्रयोग प्रतिबंधित है। ऐसे में इन बूथों का नामकरण बहुजन महापुरुष डॉ भीमराव अम्बेडकर, छत्रपति शाहू जी महराज, संत रविदास, संत कबीरदास या अनुसूचित जाति बस्ती किया जाना चाहिए।


No comments:
Post a Comment