चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : नवागंतुक जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मूल निवासी एचजेएस सुनील कुमार पंचम ने बलरामपुर में प्रथम नियुक्ति के साथ न्यायिक सेवा की शुरूआत की थी। इसके बाद बिजनौर, प्रयागराज और मेरठ में बतौर न्यायिक अधिकारी कार्य करने के बाद वह गोंडा जिले के
परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। जहां से स्थानांतरण के बाद वह चित्रकूट आए हैं। गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही बार और बेंच के समन्वय के साथ वादकारियों को समय से न्याय दिलाने पर जोर दिया।


No comments:
Post a Comment