समाजसेवियों ने श्रमदान कर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग से निकाला कचरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 4, 2026

समाजसेवियों ने श्रमदान कर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग से निकाला कचरा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की प्रेरणा से चलाए जा रहे स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत कामतानाथ परिक्रमा मार्ग पर विशेष महासफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम और कामदगिरि स्वच्छता समिति के संयुक्त तत्वावधान में परिक्रमा मार्ग में जलेबी वाली गली के पास अभियान चलाकर करीब 350 किलोग्राम कूड़ा-कचरा एकत्र कर मौके से हटाया गया। अभियान के तहत श्रमदान करने के साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील


की गई। साथ ही परिक्रमा मार्ग में बंदरों को भोजन न कराने का भी आग्रह किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत गीला, सूखा, घरेलू स्वच्छता और घरेलू खतरनाक कचरा अलग-अलग रखने की अपील की। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन व्यवस्था में सहयोग और स्रोत पर कचरा पृथक्करण पर जोर दिया। कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राकेश केशरवानी ने कहा कि चित्रकूट धाम को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनसहभागिता जरूरी है। अभियान में राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केशरवानी, रसूल खान, अखिलेश केशरवानी, जानकी प्रसाद, विनोद, वीरेंद्र, राजेश, रवि, रामशिया, राकेश, मोनू सहित समेत नगर पालिका कर्मचारी, स्वच्छता कर्मी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages