चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : तहसील मानिकपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए निःशुल्क दलहन एवं तिलहन मिनीकिट वितरित किए। उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता की उपस्थिति में ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को चना, मसूर और सरसों के बीज के मिनीकिट दिए गए। जिलाधिकारी ने किसानों से प्राप्त बीज की समय से बुवाई कर बेहतर उत्पादन लेने की अपील की। कार्यक्रम में डीएम ने ग्राम बगदरी की मेघा, हेला के मुन्नीलाल, कोटा कदैला के सुखीनंद, चुरेह केसरूआ के अवधलाल, राजाराम और सीताराम को चना बीज के मिनीकिट वितरित किए। वहीं हेला के नथुवा, ऐंचवारा के प्रेम सिंह व महेश सिंह तथा चुरेह केसरूआ के केसन और शिवनरेश को मसूर के बीज दिए गए। इसी गांव के ओमप्रकाश, राम
आसरे, कल्लू, शिवप्रकाश और अंशू तिवारी को सरसों बीज के मिनीकिट वितरित किए गए। डीएम ने किसानों से अपील की कि वह खेत में समय से बुवाई कर फसल का उत्पादन प्राप्त करें। इस दौरान उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने बताया कि रबी वर्ष 2026-27 के लिए जिले को कुल 4,175 निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त हुए हैं। इनमें चना के 1782 (16 कि.ग्रा. प्रति पैकेट), मसूर के 750 (आठ किग्रा प्रति पैकेट), मटर के 100 (20 कि.ग्रा. प्रति पैकेट), सरसों के 2080 (एक कि.ग्रा. प्रति पैकेट) और तोरिया के 150 (एक कि.ग्रा. प्रति पैकेट) मिनीकिट शामिल हैं। बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर बुकिंग के बाद ई-लॉटरी से चयनित किसानों को इनका वितरण किया जाएगा। अधिकारियों ने किसानों से योजना का लाभ उठाकर उन्नत बीज का प्रयोग करने का आह्वान किया।


No comments:
Post a Comment