आक्रोशित शिवहरे समाज उतरा सड़कों में किया जोरदार प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 5, 2026

आक्रोशित शिवहरे समाज उतरा सड़कों में किया जोरदार प्रदर्शन

हत्यारों को फांसी दो, ई. के आश्रित परिवार को सरकारी नौकरी

राज्यपाल, प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजा ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । राम भगवान के नगरी अयोध्या में इंजीनियर पद पर कार्यरत आशीष तिवारी की यश फैक्ट्री में निर्मम तरीके से  हत्या कर दी गई हत्या के एक हफ्ते से अधिक हो जाने के बाद भी जिला प्रशासन हत्यारों पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे मंडल मुख्यालय चित्रकूट धाम मंडल के शिवहरे,जायसवाल राय  समाज में भारी आक्रोश है। अयोध्या जिला प्रशासन की लापरवाही से नराज शिवहरे  समाज ने  सोमवार को हजारों की संख्या में सड़कों में उतर कर अशोक लाट से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश के राज्यपाल, प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ और प्रदेश पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक को जिलाधिकारी


और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में समाज ने मांग की है कि यश पेपर मिल में तैनात इंजीनियर आशीष शिवहरे पुत्र आनंद शिवहरे ओरन निवासी की हुई हत्या मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, हत्या में अभी तक अपराधी जो खुलेआम घूम रहे हैं अविलंब गिरफ्तारी की जाए, मृतक के आश्रित परिवार को पांच करोड़ की सहायता राशि  प्रदान की जाए, सरकार मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करें, ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश शिवहरे, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, शिव विशाल शिवहरे, संजय गुप्ता, बाबूलाल शिवहरे, पीयूष गुप्ता,बालकृष्ण शिवहरे, राम प्रकाश शिवहरे, अखिलेश शिवहरे, राजाराम शिवहरे, शैलेंद्र जायसवाल, भगवानदीन राय,रामबहोरी शिवहरे पप्पू विभूति ,राजेश शिवहरे,रविंद्र शिवहरे,विनीत शिवहरे, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे,।प्रदर्शन के दौरान आए समाज के सभी लोगों का जिला महामंत्री नंदकिशोर शिवहरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages