नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव की अगुवाई में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। सपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि मत का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठने वाली किसी भी चिंता को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता के मत, लोकतंत्र की गरिमा और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान “लोकतंत्र बचाओ, मताधिकार बचाओ, संविधान बचाओ” के नारे लगाए गए।
जिलाध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बबेरू विधायक विशम्भर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, विजयकरण यादव, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, पूर्व जिलाकोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, वृंदावन वैश्य, पीयूष गुप्ता, अशोक सिंह गौर, राजन चंदेल, कुदरत उल्ला, नसीर खान, हसन सिद्दीकी, ईशान सिंह, भरतलाल दिवाकर, रजनी यादव, विवेक बिंदु तिवारी, अर्चना पटेल, निशा वर्मा, उर्मिला वर्मा, नीलम यादव, किरण यादव, महेंद्र वर्मा, नीलम गुप्ता, अशोक श्रीवास, अजय चौहान दादा, वीरेंद्र गुप्ता, मनीषब गुप्ता, प्रमोद राजा, कमलेश पटेल, विकास सिंह, रोहित कुशवाहा और रोहित राज सहित बड़ी संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment