पुलिस ने व्यास मंदिर के पास से दबोचा
बांदा, के एस दुबे । नरैनी कस्बे के पटेल नगर में आपसी विवाद के दौरान एक महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को नरैनी थाना पुलिस ने रविवार, 11 अक्टूबर को पटेल नगर स्थित व्यास मंदिर के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पटेल नगर निवासी प्रभा देवी ने 11 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभा देवी ने बताया कि 10 अक्टूबर को आपसी विवाद के चलते मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उनकी मां
पर जान से मारने की नीयत से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की। आरोपी की तलाश में जुटी नरैनी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने बिना देर किए पटेल नगर स्थित व्यास मंदिर के पास घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नरैनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा है।


No comments:
Post a Comment